Elephant Terror in CG: जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों में हाथी प्रभावित क्षेत्रो में मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिसके बाद यहां के ग्रामीण सुरक्षित वोट देने जा पाए इसके लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिले में आज भी 15 गांव से ज्यादा ऐसे हैं, जो हाथी प्रभावित हैं और भोजन की तलाश में गांवों में घुसकर उत्पात मचाते हैं। अभी भी हाथियों का बड़ा दल जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के सेमरताल, सागजोर, सिकिरमा, जमुना, लावाकेरा, ऊपरकछार, समडमा, पुराईनबंध सहित अन्य आसपास के गांव घोर हाथी प्रभावित क्षेत्र हैं। हाथियों से सबसे ज्यादा नुकसान व जनहानि के मामले जिले के इन्हीं गांव में दर्ज किए गए हैं। वन विभाग द्वारा समय-समय पर इन हाथियों को खदेडऩे का कार्य भी किया जाता है व हाथी मित्र दल भी दिन रात इन क्षेत्रों में गश्त करते हैं। जिसके बाद भी हाथियों से जानमाल का नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा।