25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, दबाव में हुई थी शादी, कॉल करके भड़काती थी मां 

Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। अतुल की पत्नी निकिता ने अपनी मां पर आरोप लगाया है कि पिता की बीमारी का दबाव बनाकर उसे शादी के लिए मजबूर किया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 19 Dec 2024, 2:32 PM IST

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अतुल ने मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो के जरिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, साले और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में एक नया पहलू सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में निकिता ने अपने बयान में मां पर आरोप लगाया कि वह शादी के बाद उसे ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी। इसके अलावा निकिता ने बताया कि उसकी शादी दबाव में हुई थी और वह इससे बिल्कुल खुश नहीं थी।

दबाव में हुई थी शादी

निकिता ने बताया कि शादी के पहले से उसके पिता को हृदय की बीमारी थी। 10 साल से उनका इलाज एम्स में चल रहा था। पिता की बीमारी का दबाव बनाकर उसकी शादी कराई गई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि ससुराल में भी उसे काफी प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही निकिता ने अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे दिन में 4 से 5 बार कॉल करती थी और ससुरालवालों के खिलाफ भड़काती थी। अपनी मां और वकील के कहने पर ही उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी।

यह भी पढ़ें: संभल के बाद अब ब्रज में होगी लापता मंदिरों की तलाश, शोधकर्ता लगेंगे काम पर

शादी से खुश नहीं थी निकिता

परिवार न्यायालय में दर्ज बयान में निकिता ने कहा है कि उसकी शादी साल 2019 वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे। इसका पूरा खर्चा अतुल ने अकेले उठाया था। निकिता ने अपने बयान में ये भी कहा है कि वह इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं थी। 

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग