9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोले भाजपा नेता, विश्व मान रहा प्रधानमंत्री का लोहा

2019 से 2024 तक का कार्यकाल जनता की आशाओं का कार्यकाल होगा

less than 1 minute read
Google source verification
up news

बोले भाजपा नेता, विश्व मान रहा प्रधानमंत्री का लोहा

जौनपुर. छात्रों के मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को लखौवा में स्थित इंडियन एजुकेशनल संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिले के सह प्रभारी राम प्रकाश दुबे ने कहा कि भाजपा एकमात्र लोकतांत्रिक दल है जिसमें समाज के सभी वर्गों, तबकों के विचारों व सुझाव को आत्मसाद करके भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार करती है। 2014 से 2019 तक केंद्र सरकार का कार्यकाल जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। लेकिन 2019 से 2024 तक का कार्यकाल जनता की आशाओं का कार्यकाल होगा।

विधायक डॉ0 प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों के बीच आकर उनके सुझावों को लेकर आगामी 2019 के संकल्प पत्र को तैयार करेगी, जिससे सरकार द्वारा छात्र हितों में लाभकारी निर्णय ले जा सकें। छात्रों एवं नौजवानों एवं बेटियों की लिए लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मान रहा है लेकिन भारत में सत्ता के लिए कुछ बेचैन राजनीतिक दल एकजुट होकर मोदी सरकार को नीचा दिखाने के लिए सारी हदे तोड़ते हुए सेना तक का अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं।

लेकिन जनता के अटूट विश्वास के भरोसे मोदी जी समाज के सभी वर्गों तबकों को समाहित करते हुए उनके समग्र विकास के लिए सदैव समर्पित हैं। संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह ने किया । जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी,अभय राय, मेनका सिंह ,रिशु सिंह ,संतोष सिंह, किरण यादव ,अंजना मिश्र, सीमा गुप्ता ,मनोज कुमार, अनिल मौर्य सहित तमाम छात्र उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग