
अखिलेश व बाबा आपस में तय कर लें कि ओवैसी किसका एजेंट है : ओवैसी
जौनपुर. शोषित वंचित समाज सम्मेलन में एआइएमआइएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव व बाबा आपस में तय कर लें कि ओवैसी किसका एजेंट है।
सड़क इतनी खराब की हड्डी व फेफड़े हो रहे खराब :- शोषित वंचित समाज सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को जौनपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के खेतासराय के गुरैनी में आयोजित किया। इस सम्मेलन में असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, प्रदेश का किसान रातभर सो नहीं पाता, क्योंकि फसल को जानवर चर जाता है। यूपी की सड़क इतनी खराब हैं हड्डी व फेफड़े खराब हो रहे हैं। कलेक्ट्रेट तक की सड़क खराब है। दो साल में 15 फीसद काम हुआ।
हमने खुद देखा कितना विकास हुआ :- ओवैसी ने कहाकि, फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग पर मासूमों की मौत गरीबी की वजह हुई। यही भाजपा का विकास है। उरी हमले में शहीद राजेश सिंह के नाम पर गेट नहीं बन पाया और भाजपा विकास व शहीदों के सम्मान की बात करती है। प्रधानमंत्री हमारी बहनों की फिक्र कर रहे हैं। बनारस से जौनपुर आ रहा था हमने खुद देखा है यहां पर कितना विकास हुआ है।
कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया :- शोषित वंचित समाज सम्मेलन का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। मंच पर महाराष्ट्र के विधायक वारिस पठान सहित जिलाध्यक्ष इमरान बंटी सहित समाज के नेता मौजूद रहे। दरअसल गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जौनपुर पहुंचे।
Updated on:
25 Nov 2021, 5:29 PM IST
Published on:
25 Nov 2021, 5:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.