
रोजगार
जौनपुर. अगर आप हाई स्कूल, इंटर या फिर बीए पास हैं पर अभी तक बेरोजगार हैं तो यह खबर आपके काम की है। आपकी नौकरी की समस्या का समाधान हो सकता है। 18 से 40 साल तक की उम्र के बेरोजगारों के लिये विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रिष्ठित और जानी मानी कंपनियां हिस्सा लेंगी। यहां रोजगार मिलना आसान होगा, महज मामूली शर्तों को पूरा कर आसानी से रोजगार पाया जा सकता है।
यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय चक्रप्यार अली रासमण्डल के तत्वाधान में 27 जुलाई को सयेवायोजन कार्यालय के कैम्पस में ही आयोजित किया जाएगा। इसमें छह कंपनियां भाग लेंगी। इस रोजगार मेले में वही बेरोजगार भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो। अभ्यर्थी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट या स्नातक हो। रोजगार मेले में कम्प्यूटर आपरेटर, ब्लाक ऑफिसर, सेल्स ट्रेनी, माइक्रो फाइनेंस ऑफिसर, सेल्स एक्जूकेटिव, एस आर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 6000 से लेकर 12500 रुपये तक वेतन मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले के बेरोजगार ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में आएंगी ये कंपनियां
एक्स जेन्ट एक्वा प्रा.लिमिटेड
एम बी टी कृषि मार्ट प्राइवेट लिमिटेड
विथुना फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड
एल एण्ड टी फाइनेंस सर्विस
जयषक्ति बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड
ग्रोवफार्स्ट प्राइवेट लिमिटेड
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली
जौनपुर. जनपद के धर्मापुर क्षेत्र के अभिनव प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा व ग्राम प्रधान जयशंकर बिन्द ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर पूरे उत्साह के साथ नारे लगाते चल रहे थे। क्षेत्र भ्रमण करने के बाद रैली पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हो गयी जहां खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि सरकार ने सभी सुविधाएं प्रदान की हैं। आप लोग नियमित विद्यालय आकर पढ़-लिखकर गांव सहित देश का नाम रोशन करें। सरकारी विद्यालय में नामांकन से लेकर सभी सुविधाएं निःशुल्क हैं। रैली को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार, मुकेश सिंह, कुसुम देवी, नीतू सिंह, सुनीता यादव, शिक्षामित्र सरोज, सतीश मौर्य, समन्वयक आमिल जैदी सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
By Javed Ahmad
Published on:
26 Jul 2018 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
