पुलिस ने बताया कि कार में राजकोट का दिवाकर परिवार सवार था। हादसे में साहिब लाल दिवाकर (50), आशा दिवाकर (60), राहुल दिवाकर (30), ओमी दिवाकर (25), मेहुल दिवाकर (23), आकांक्षा दिवाकर (23) और संस्कार दिवाकर (6) घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को हादसे के बाद किसी तरह टोल बूथ पर ले जाकर वहीं खड़ी करवा दी गई है। झाबुआ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मामले की जांच की जा रही है। कार की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ या उसके ब्रेक फेल हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई उसके चालक और मालिक के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।