
सनसनीखेज हत्याकांड : खेती की कमाई छोटे भाई को देने से नाराज कलयुगी बेटे ने पिता को मार डाला
मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पुत्र को ऐसा लगता था कि, उसका पिता खेती की कमाई उसके छोटे बेटे को देता है। इसी से नाराज पुत्र ने लाठी से पीट पीटकर पिता की निर्मम हत्या कर दी।
जिले में खेती की कमाई का पैसा छोटे भाई को देने के शक में नाराज बड़े बेटे बने अपने पिता की लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना जिला मुख्यालय से लगे ग्राम लालू डूंगरा की है। गांव में नवोदय विद्यालय के पीछे गुला पिता रावा अमलियार (60) का घर है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वागरिया (45) और छोटा बेटा भारत सिंह (28) है। वागरिया को हमेशा से यही लगता रहा कि, उसके पिता खेती की सारी कमाई छोटे भाई भारत सिंह को दे देते हैं। इस बात को लेकर वागरिया ने पिता आई और छोटे भाई दोनों से विवाद किया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि, तैश में आकर वागरिया ने पिता गुला की लठ मारकर हत्या कर दी। जब उसे लगा कि पिता मर चुके हैं तो वह भाग निकला।
हत्या करके फरार हुआ आरोपी तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया। वहीं, थाना प्रबारी ने ये भी कहा कि, आरोपी वागरिया के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद वह फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
10 Jan 2023, 3:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.