1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल सफारी पर निकले थे सैलानी, अचानक सामने आ गए 3 बाघ, फिर जो हुआ वो रोमांच भर देगा, VIDEO

मढ़ई एरिया में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की जिप्सी के सामने अचानक एक साथ 3 बाघ आ गए। इसके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 10:04 PM IST

News

जंगल सफारी पर निकले थे सैलानी, अचानक सामने आ गए 3 बाघ, फिर जो हुआ वो रोमांच भर देगा, VIDEO

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों सैलानियों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में यहां देश विदेश से लोग टाइगर स्टेट के राजा कहे जाने वाले बाघ का दीदार करने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मढ़ई एरिया में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की जिप्सी के सामने अचानक एक साथ 3 बाघ आ गए। तीनों बाघों को अपनी ओर बढ़ता देख सैलालियों के साथ साथ जिप्सी चालक भी सन्न रह गया। इसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाघों से दूरी बनाकर रखने के लिए जिप्सी को पीछे लेने में ही भलाई समझी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

दरअसल अचानक एक साथ तीनों बाघों को देख पर्यटक भी रोमांचित हो गए और जिप्सी में मौजूद कुछ पर्यटकों ने बाघों का वीडियो मोबाइल में कैद करना शुरु कर दिया। अब बाघों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है। बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहे वीडियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से बी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी किया है।

यह भी पढ़ें- 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, प्रदेश प्रमुख बोले- 'हमें आर्थिक आधार पर आरक्षण चाहिए'


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा जारी किये गे वीडियो के साथ ही एसटीआर प्रबंधन ने कैप्शन में लिखा है कि, बाघिन अपने तीन शावकों के साथ शाम की सफारी के दौरान एसटीआर क्षेत्र में। वहीं, इस संबंध में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति का कहना है कि, वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें- लंबे समय मोबाइल चलाने वाले ध्यान दें : हाथ में ब्लास्ट हुआ फोन, दोनों हाथों की उंगलियां छतिग्रस्त