ग्वालियरPublished: Jan 10, 2023 03:13:23 pm
Faiz Mubarak
- जगन्नाथ पुरी धाम में 40 तीर्थ यात्रियों से भरी बस में आग
- यात्रियों ने खिड़की तोड़कर बचाई खुद की जान
- बस समेत यात्रियों का सामान जलकर खाक
- हादसे का शिकार यात्रियों से मिलने पहुंचे संबित पात्रा
- सीएम शिवराज ने जताया संबित पात्रा का आभार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से तीर्थ यात्रियों को लेकर जगन्नाथ पुरी धाम पहुंची बस में भीषण आग लग गई। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि, किसी तरह बस में सवार यात्री खिड़कियां तोड़कर बस से कूद गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन किसी तरह की हताहत की जानकारी अबतक सामने नहीं आई है। हालांकि, बस में रखा सभी यात्रियों का सामान बस के साथ जलकर खाक हो गया। हादसे का शिकार तीर्थ यात्रियों से मिलने भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे। साथ ही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसपर संबित पात्रा का आभार व्यक्त करते हुए हादसे का शिकार सभी तीर्थ यात्रियों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।