19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 केवी लाइन की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्र की मौत, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के ओसाव गांव में मंगलवार दोपहर को करंट लगने से कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र रोहित (9) पुत्र कैलाश मेघवाल की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
jhalawar.jpg

पिड़ावा। झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के ओसाव गांव में मंगलवार दोपहर को करंट लगने से कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र रोहित (9) पुत्र कैलाश मेघवाल की मौत हो गई। छात्र लंच के दौरान घर से भोजन करके स्कूल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में 11 केवी लाइन के ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आ गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह हादसा बिजली विभाग के लाइन मैन की लापरवाही से हुआ है। पिडावा अस्पताल में छात्र रोहित के पिता का रो रोकर बुरा हाल था। रोहित कैलाश मेघवाल का इकलौता पुत्र था।

यह भी पढ़ें : खेलते-खेलते घर की छत से बालक गिरा, हुई मौत, फूट-फूट कर रोने लगे दादा-दादी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य अमित सिंह ने बताया कि स्कूल के रास्ते में ट्रांसफार्मर लगा है। इसके आसपास जाली खुली हुई है। लाइनमैन को डीपी के आसपास जाली लगवाने के कहा था लेकिन उसने जाली नहीं लगवाई और आखिर यह दर्दनाक हादसा हो गया।