6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की मौत के तीन महीने बाद आया परीक्षा का रिजल्ट, होनहार बेटे ने कर दिखाया कुछ ऐसा कि आंखें हो गई नम

Jhalawar News : झालरापाटन नगर के समाजसेवी दिनेश पोरवाल के पुत्र रौनक पोरवाल के निधन के तीन माह बाद उसके इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल की परीक्षा में उत्तीर्ण होने और प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के साक्षात्कार की सूचना मिली तो परिजनों के आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
after_death_raunak_porwal_selected_for_probationary_officer.jpg

झालरापाटन निवासी रौनक पोरवाल का 20 नवंबर 2023 को निधन हो गया है। थैलेसीमिया के रोगी होने के बावजूद भी उनका हौसला बुलंद था। रौनक ने 4 नवंबर को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए परीक्षा दी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हाल में ही जब इसका रिजल्ट आया तो होनहार बेटे की काबिलियत देख परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

जन्म से ही थैलेसीमिया रोग से पीड़ित रौनक ने अपने हौसले के दम पर 4 नवंबर को इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल की प्रोबेशनरी अधिकारी पद की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम 12 फरवरी को घोषित हुआ। जिसमें उसका चयन होने से उसे साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने की सूचना परिजनों को मिली। इससे मृतक के घरवालों की आंखें नम हो गई। उल्लेखनीय है कि रौनक का निधन 20 नवंबर 2023 को हो गया था।

परिजनों ने बताया कि इतनी गंभीर बीमारी से ग्रसित रहने के बावजूद पढ़ाई को लेकर उसका हौसला काफी बुलंद था। उसने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की भी परीक्षा दी थी जिसका परिणाम मार्च में आना है। झालावाड़ जिला निवासी रौनक पोरवाल ने इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षा देकर उसमें सफलता हासिल की थी, लेकिन उसकी इच्छा रिजर्व बैंक आफ इंडिया में नौकरी करने की थी जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत था।

यह भी पढ़ें :सडक़ निर्माण के लिए ठेकेदार ने काटे सैकड़ों हरे पेड़