वहीँ येलो अलर्ट जारी करते हुए अलवर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा चलने की संभावना है। ऐसे में मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।