6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला मौसम : इंसान के साथ ही पशु-पक्षी भी परेशान, फसलों में 40 फीसदी नुकसान

Rajasthan News : जिले में एक बार फिर से सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी पारा छह डिग्री लुढ़क गया। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही शीतलहर ने जिले में भी लगन बढ़ा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
farm.jpg

Jhalawar News : जिले में एक बार फिर से सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी पारा छह डिग्री लुढ़क गया। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही शीतलहर ने जिले में भी लगन बढ़ा दी है। इससे जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इंसानों के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी सर्दी का सितम भारी पड़ रहा है। हाड़ कंपाने वाले सर्दी में दिनभर शीतलहर शूल की तरह चुबती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा परेशानी मोटर साइकिल पर चलने वालों को हुई। वहीं तेज सर्दी से फसलों को करीब 30-40 फीसदी तक नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान धनिए की फसल में हुआ है।

धनिए पर ज्यादा असर
क्षेत्र में कोहरे व शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार शाम व शनिवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिली। शीतलहर से फसलों में भी नुकसान हुआ है। सर्वाधिक नुकसान धनिए की फसल में हुआ है।


यह भी पढ़ें : उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी: कनेक्शन तो मिला नहीं, सब्सिडी लगातार खाते में हो रही जमा

विभाग ने भी माना की रात को हुई शीतलहर से धनिए में 30 प्रतिशत नुकसान हुआ है। सहायक निदेशक कृषि अधिकारी राजेश विजय ने बताया कि भवानीमंडी जिला कृषि विभाग के भवानीमंडी, पिड़ावा, रायपुर व सुनेल क्षेत्र की करीब 1200 हैक्टेयर की फसल में नुकसान होने की सूचना है।

कास्तकार भवानीमंडी निवासी राधेश्याम गोलानिया ने बताया कि दो बीघा में धनिए की बुवाई की है। रात को शीतलहर से धनिए के ऊपर के बीज जल गए हैं। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद भी शीतलहर व सर्द हवाओं के प्रभाव से धूप भी बेअसर दिखाई दी। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव जलाए।