8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के बाद जिंदा हुए 79 लोग! मनरेगा में कर ली मजदूरी

MGNREGA Fraud: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना पंचायत समिति के दांगीपुरा ग्राम पंचायत में नरेगा में अजीबोगरीब फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पिछले साल मनरेगा में ऐसे 79 लोगों को रोजगार दे दिया गया, जो जीवित ही नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Aug 2023, 12:27 PM IST

photo1691736363.jpeg

MGNREGA Fraud: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना पंचायत समिति के दांगीपुरा ग्राम पंचायत में नरेगा में अजीबोगरीब फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पिछले साल मनरेगा में ऐसे 79 लोगों को रोजगार दे दिया गया, जो जीवित ही नहीं है। इन लोगों के नाम फर्जी तरीके से जॉब कार्ड जारी कर 5 लाख 93 हजार का भुगतान उठा लिया गया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद उच्चाधिकारियों ने चार सदस्यीय समिति से जांच करवा दी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यहां लगे मेटों को हटाते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, वहीं सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट दी गई है। दोषी कर्मचारियों से उठाई गई राशि वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत दांगीपुरा में अलग-अलग मस्टरोल के माध्यम से पिछले साल ऐसे 79 लोगों के जॉब कार्ड जारी कर दिए गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इनके जॉबकार्ड के आधार पर 5 लाख 93 हजार 870 रुपए का भुगतान उठा लिया गया। यह मामला सामने आने के बाद पिछले दिनों समिति गठित कर जांच करवाई गई।

इन्हें दिए नोटिस
प्रकरण की अवधि के दौरान वहां पदस्थ रहे ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक के खिलाफ 16 सीसीए की कार्रवाई की गई है। दोषी संविदा कार्मिक रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति की गई। वहां कार्यरत सभी मेट को ब्लैक लिस्टेड कर हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें : ATM के कचरे में निकली 50 हजार की गड्डी तो शख्स ने किया ऐसा काम की हर कोई हैरान


इन्होंने की जांच
जानकारी के अनुसार फर्जी तरीके से भुगतान उठाने के मामले में सुनेल बीडीओ, अकलेरा जेईएन, खानपुर एमआईएस मैनेजर व लेखाकार ने जांच कर सीईओ को रिपोर्ट सौंपी थी।

सरपंच पर भी कार्रवाई
ग्राम पंचायत दांगीपुरा के सरपंच को फर्जी भुगतान का दोषी माना गया। सरपंच से फर्जी भुगतान राशि वसूल करने के निर्देश दिए गए है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : पकिस्तान में क्यों परेशान है अंजू? लौटना चाहती है भारत

दांगीपुरा ग्राम पंचायत में 79 लोगों के नाम से फर्जी तरीके से पैसे उठाने का मामला आया था। इसकी जांच करवा ली गई है। दोषियों को 16 सीसीए का नोटिस दिया गया है। कर्मचारियों के वेतन से जल्दी ही राशि की वसूली की जाएगी।
नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, सीईओ, जिला परिषद झालावाड