6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग से दोस्ती कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, कई बार कर चुके थे गैंगरेप, पिता ने रंगेहाथों पकड़ा

झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र में एक सोलह वर्षीय किशोरी से दो जनों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात मुख्य आराेपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
gang_rape.jpg

झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र में एक सोलह वर्षीय किशोरी से दो जनों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात मुख्य आराेपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस अनुसंधान में पता चला कि किशोरी को ब्लैकमेल कर पिछले डेढ़ साल में चारों आरोपियों ने कई बार बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक ऋचा ताेमर ने बताया कि 25 जनवरी को पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी सोलह वर्षीय बेटी को दो युवक बाइक पर जबरन बैठाकर सुनसान जगह ले गए और बलात्कार करने लगे। मोटरसाइकिल पर ले जाते देखकर उन्होंने पीछा किया तो वे बेटी काे पुलिया के पास छोड़कर भाग गए।

पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इनमें से एक युवक ने दोस्ती कर उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए थे। तब से उसे ब्लैकमेल कर वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर रहा था। इस पर पुलिस ने पोक्साे और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- क्या कथावाचक Devi Chitralekha ने मुस्लिम लड़के से रचाई शादी? जानिए सच्चाई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंगधार थानाधिकारी सन्दीप बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित कर मुख्य आरोपी गंगधार निवासी परवेज हुसैन उर्फ लाला (19) पुत्र गुलाम हुसैन,उसके दो साथियों फरदीन (19) पुत्र शफी और विक्की उर्फ विकास (19) पुत्र तुफान सिंह नायक को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया है।

यह भी पढ़ें- एक्शन में पुलिस, लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के 13 ठिकानों पर रेड, 7 बदमाश गिरफ्तार