शहर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शनिवार को आवश्यकता होने पर एटीएम जाकर रुपए निकालने के प्रयास किए, तो कई एटीएम खाली मिले। पेंशनर्स रामसिंह, सतीश चन्द ने जिला कलक्टर से मांग की है कि बैंकों के उच्च प्रबंधन को नागरिकों की परेशानी भरे हालात से अवगत करवाएं। ताकि बैंक के ग्राहकों को एटीएम से रुपए निकालने की सुविधा सहज करवाई जाए। उन्होंने बताया कि एटीएम बंद होने पर आमजन, कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को चक्कर लगाने पड़ते हैं।