आ गए भिंडी और करेला
राजस्थान झालावाड़ जिले के सुनेल सब्जी मंडी में नई सब्जियों की आवक धीरे-धीरे बढऩे लगी है। भिंडी 70 रुपए प्रति किलो, करेला 50 रुपए के दाम बिक रहे हैं, इससे उपभोक्ता इनकी खरीद को लेकर उत्साह नहीं दिखा रहे। जबकि नई सब्जियों में लोकी 30, कद्दू 30 और गिलकी 60 रुपए की दर पर बेचे जा रहे हैं। ऐसे में लोग सर्दी के सीजन में बहुतायात में बिकनी वाली गोभी, पत्तागोभी आदि से काम चला रहे हैं।