6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथ में शराब पी और गिर पड़े, बाइक में टूट-फूट हुई तो कर दिया मर्डर

घाटोली पुलिस ने करीब पांच दिन पहले महुड़ी घाटी क्षेत्र में आसलपुर निवासी मृतक पूरी लाल 30, पुत्र रघुनाथ की पत्थर से कुचलकर हत्या के आरोप में उसी के चचरे भाई नानूराम एरवाल को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
murder in jhalawar accused arrested

अकलेरा. (झालावाड़)। घाटोली पुलिस ने करीब पांच दिन पहले महुड़ी घाटी क्षेत्र में आसलपुर निवासी मृतक पूरी लाल 30, पुत्र रघुनाथ की पत्थर से कुचलकर हत्या के आरोप में उसी के चचरे भाई नानूराम एरवाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 22 फरवरी को मृतक की पत्नी घापूबाई पति पूरीलाल ऐरवाल निवासी आसलपुर थाना घाटोली ने सीएचसी अकलेरा में तहरीरी रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि पति ठेकेदारी-कारीगर का काम करता है। पति पूरीलाल 21 फरवरी को मोटर साइकिल लेकर काम करने गया था, जो देर रात तक वापस नहीं आया। मैंने और सास ने फोन किया तो पूरीलाल ने कहा कि उसके साथ काका का लड़का नानूराम है। हम आ जाएंगे। इसी रात मेरी ननद उर्मिला बाई को अस्पताल ले जा रहे थे तो मोबड़ी की घाटी पर रोड के पास मोटरसाइकिल दिखी। पति पूरीलाल पास में पड़ा था। आस-पास के पत्थरों पर खून लगा था। मेरे पति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी घाटोली रामकरण कटारिया के नेतृत्व में थाना हाजा से टीमों का गठन कर संदिग्धों से पूछताछ की। बाद में आरोपी हत्यारे मृतक के काका के लड़के नानूराम 24, पुत्र नारायण ऐरवाल निवासी आसलपुर थाना घाटोली को गिरफ्तार किया।

ये रही हत्या की वजह
घाटोली थानाधिकारी रामकरण ने बताया कि मृतक पूरीलाल व नानूराम चचेरे भाई होने से दोनों बाइक से गांव से निकले। रास्ते में दोनों ने शराब पी। इसके बाद अधिक शराब पीने से बाइक से गिर पड़े। दोनों के मामूली चोट लगी और बाइक में टूट-फूट हो गई। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई, बात इतनी बढ़ी की नानूराम ने नशे में पूरीलाल के पत्थर से वार कर दिया। बाद में पहचान नहीं हो इसलिए पत्थर से सिर को कुचल दिया।