19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की बड़ी खेप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, आनंदपाल गिरोह से जुड़े हैं तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की बड़ी खेप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
jhalawar

झालावाड़। जिले के बकानी क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घात लगाए तीन बदमाशों ( Three smugglers arrested in jhalawar ) को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपितों के पास से 6 अवैध हथियार ( illegal weapons ) भी बरामद किए हैं। इनमें से एक आरोपी आनंदपाल व बलवीर बानूड़ा गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

जानकारी के अनुसार, बकानी थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियारों की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 5 देशी कट्टे, 1 रिवॉल्वर और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस बीच पुलिस ने नसीराबाद के पास राधास्वामी आश्रम के पास कार्रवाई कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया।

पुलिस अधिकारी अतुल साहू ( डिप्टी ) ने बताया कि बकानी थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर क्षेत्र में मौजूद हैं, जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद के समीप तीन संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली। जिनके पास से एक रिवाल्वर, 5 देसी कट्टे तथा तीन जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश सूरजभान, खुशवंत और जगन्नाथ आदतन अपराधी हैं। हथियार तस्करी के प्रकरणों में वांछित हैं । वहीं आरोपी सूरजभान आनंदपाल व बलवीर बानूड़ा गिरोह का भी सक्रिय सदस्य रहा है। बदमाशों पर बारां के डेयरी संचालक पर फायरिंग का भी आरोपी है,जिसके तार सीमावर्ती उत्तरप्रदेश से भी जुड़े है।