6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत, पति पकड़ता रहा डॉक्टर के पैर लेकिन नहीं हुआ इलाज

झालावाड़ शहर के जनाना अस्पताल में शनिवार शाम को एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठाया। परिजनों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 16 Jul 2023, 11:55 AM IST

janana_hospital.jpg

झालावाड़ शहर के जनाना अस्पताल में शनिवार शाम को एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठाया। परिजनों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार जिले के मिश्रोली निवासी रानी (26) पत्नी कैलाश मेघवाल को तीन दिन पहले जनाना अस्पताल में भर्ती कराया था। तभी से वह लगातार दर्द से तड़पती रही। गर्भवती रानी की तबीयत लगातार बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सभांलने के लिए डॉक्टरों के पैर पकड़े, हाथ जोड़े लेकिन उसकी सुध नहीं ली। इस बीच परिजनों से रानी को रेफर करने की भी गुहार की लेकिन उसे रेफर नहीं किया। इस बीच उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और शनिवार शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। पति कैलाश ने बताया कि मैं और मेरी बहन डॉक्टरों के पैरों में पड़कर इलाज की भीख मांगते रहे लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व अन्य स्टाफ का कहना था कि हमारे पास एक ही मरीज नहीं है। यहां सैकड़ों मरीज है जिनको भी संभालना है।
यह भी पढ़ें : महंगा मोबाइल खरीदने के लिए नानी के साथ किया ऐसा काम, पुलिस पड़ताल में हुआ खुलासा


कैलाश का कहना है कि सरकार ने इलाज तो फ्री कर दिया लेकिन इलाज करने वाले गरीबों की नहीं सुनते। अगर मेरी पत्नी को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मैंने डॉक्टरों से हाथ जोड़ प्रार्थना कि आप बच्चे की चिंता न करें, आप मेरी पत्नी को बचा लो लेकिन किसी ने भी मेरी फरियाद नहीं सुनी।
यह भी पढ़ें : जुनैद ने रोहित बन हिंदू युवती से मंदिर में शादी की फिर 2 साल तक किया यौन शोषण

लापरवाह डॉक्टरों व स्टाफ पर कार्रवाई हो
मृतका रानी के पति कैलाश मेघवाल ने बताया कि इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर से किसी महिला की मौत न हो। कार्रवाई नहीं होने तक मैं पत्नी का शव नहीं उठाऊंगा। कैलाश ने इस मामले की शिकायत अस्पताल पुलिस चौकी व मिश्रोली थाने को दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।