6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023 : पहली बार पोते संग मतदान करने पहुंची वसुंधरा राजे, जानें दादी-पोते ने क्या कहा?

Rajasthan Assembly Election 2023 : पहली बार पोते संग मतदान करने पहुंची वसुंधरा राजे, नतीजे तय करेंगे 'भविष्य'

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan_Assembly_Election_2023_Vasundhara_Raje_voted_with_grandson

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजे अपने परिवार संग सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से ज़्यादा से ज़्यादा वोट करने की अपील भी की।

गौरतलब है कि राजे इस बार भी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान से हैं। वे अपनी परंपरागत सीट झालरापाटन से भाजपा की प्रत्याशी हैं। वे पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव में स्टार प्रचारक भी हैं।

युवाओं से की वोट अपील
राजे ने अपनी वोट अपील में कहा, 'मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।'

पोते ने दिया पहली बार वोट
राजे के साथ वोट करने वालों में उनके पुत्र लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह और अन्य परिवार के सदस्य भी रहे। ख़ास बात ये भी थी कि वसुंधरा राजे के साथ उनके पौते विनायक प्रताप सिंह ने यहां अपने जीवन में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया।


देश को वोट करने आया हूँ: विनायक
राजे के पोते विनायक से मीडिया ने जब पूछा कि क्या वो अपनी दादी को वोट करने आए हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं देश को वोट करने आया हूं। पूरे परिवार ने वोट डालने से पहले मतदान केंद्र के नज़दीक स्थित एक मंदिर में पूजा अर्चना भी की।


नतीजे तय करेंगे भविष्य
पिछले चुनावों की तरह इस बार उनकी भूमिका कई मायनों में अलग है। पार्टी के इस बार उन्हें सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। ऐसे में इस बार का चुनाव तो उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना ही हुआ है, साथ ही उनकी हार-जीत उनका भविष्य भी तय करेगी।