
झालावाड़.अब जिले के 11 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भी विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। राजस्थान सरकार ने हाल ही में प्रदेशभर के 970 महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में विज्ञान संकाय खोलने की घोषणा की है। विज्ञान संकाय के तहत विज्ञान व गणित विषय स्वीकृत किए गए हैं। इसमें जिले के 11 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भी विज्ञान संकाय स्वीकृत किया गया है। महात्मा गांधी स्कूल अंग्रेजी माध्यम के स्कूल होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में आसानी होगी। सत्र के प्रारंभ में ही संकाय खुलने से विद्यार्थी इस संकाय में प्रवेश ले सकेंगे और उनका पाठ्यक्रम भी समय पर पूरा हो सकेगा। अंग्रेजी माध्यम होने से आगे मेडिकल व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अध्ययन की विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। पीएसटीई प्रभाग अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान-गणित विषय के अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी।
- महात्मा गांधी स्कूल, घाटोली
- महात्मा गांधी स्कूल, रटलाई
-महात्मा गांधी स्कूल मिश्रौली
-महात्मा गांधी स्कूल नूतन डग
-महात्मा गांधी स्कूल,कोलवी
-महात्मा गांधी स्कूल झालरापाटन
-महात्मा गांधी स्कूल असनावर
-महात्मा गांधी स्कूल पनवाड़
-महात्मा गांधी स्कूल सारोला कला
-महात्मा गांधी स्कूल हेमडा
-महात्मा गांधी स्कूल रायपुर
- वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रटलाई में गणित विषय खोलने की भी स्वीकृति प्रदान की है।
सूत्रों ने बताया कि प्रदेशभर में 289 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गणित व जीवविज्ञान जैसे नए विज्ञान विषयों की शुरुआत की गई है। इसके अतिरिक्त 970 महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी पर्याप्त नामांकन को देखते हुए विज्ञान संकाय खोले गए है। इससे विद्यार्थियों को अब भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान व गणित जैसे विषयों की पढ़ाई अपने ही विद्यालय में करने का अवसर मिलेगा।
स्कूल संकाय क्रमोन्नत करने के बाद प्रदेश में पद भी स्वीकृत किए गए है। जिसमें 177 प्रधानाचार्य, 4277 व्याख्याता, 1062 वरिष्ठ अध्यापक, 708 अध्यापक (लेवल-1 व 2) 982 प्रयोगशाला सहायक,177 कनिष्ठ सहायक एवं 177 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद शामिल हैं। इन पदों की स्वीकृति से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
जिले में 11 महात्मा गांधी स्कूलों में विज्ञान संकाय खोले गए है। इनमें इसी सत्री से प्रवेश दिया जाएगा। अभी प्रवेश चल रहे हैं, इनमें व्याख्याता लगाने के लिए सरकार के जो भी निर्देश होंगे उसके अनुरूप अध्ययन की व्यवस्था की जाएगी। अभी विषय खोलने की घोषणा हुई है, जल्द ही पद भी स्वीकृत किए जाएंगे।
Updated on:
04 Jul 2025 11:25 am
Published on:
04 Jul 2025 11:13 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
