6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की भिड़ंत, दो बच्चों समेत तीन की मौत

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी फंटे पर कार व दो बाइक में टक्कर हो हुई। हादसे में पिता व उसके 2 पुत्र सहित 3 की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है।

less than 1 minute read
Google source verification
three dead in road accident in jhalawar

झालावाड़/चौमहला। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी फंटे पर कार व दो बाइक में टक्कर हो हुई। हादसे में पिता व उसके 2 पुत्र सहित 3 की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है।

गंगधार पुलिस के अनुसार मिश्रौली थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव व मध्यप्रदेश के सुवासरा थाना क्षेत्र के देवरिया विजय गांव के कुल 9 जने दो बाइक से आलोट मध्य प्रदेश शादी में जा रहे थे तो वहीं महिदपुर रोड मध्यप्रदेश से कार सवार चार जने मध्यप्रदेश के शामगढ़ शादी में जा रहे थे। इस दौरान गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी फंटे पर दोनों बाइक कार से टकरा गई। जिसमें 2 बाइक पर 9 सवार लोगों में से 3 की मौत हो गई।

देवरिया विजय सुवासरा थाना निवासी दिनेश (26) उसके दो पुत्र अंशुल (7) व अंश(1) की मौत हो गई। मृतक दिनेश की पत्नी संगीता व एक अन्य महिला संजना गंभीर रूप से घायल है। जिनको प्राथमिक उपचार कर रैफर कर दिया। अन्य बाइक सवार ईश्वर सिंह(27), कृष्णाबाई (27), मुस्कान (2), अंजना (12) को मामूली चोट आई है।

कार सवार दो महिलाएं व एक बच्चे को मामूली चोट आई है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा, तहसीलदार बालचंद मीणा, थानाधिकारी संजय प्रसाद पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।