8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो भाईयों सहित तीन की मौत

कृषि उपज मंडी के सामने ट्रैक्टर बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन जनों की मौत हो गई। हादसा बस को ओवरटेक करने के चलते होने की बात सामने आ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 14 Mar 2023, 6:28 PM IST

tractor collision bike killed three in aklera jhalawar

अकलेरा (झालावाड़)। कृषि उपज मंडी के सामने ट्रैक्टर बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन जनों की मौत हो गई। हादसा बस को ओवरटेक करने के चलते होने की बात सामने आ रही है।

सीआई लक्ष्मीचंद ने बताया कि हादसे में मनोहरथाना क्षेत्र के गांव टोड़रा निवासी अमरलाल (60), पुत्र किशनलाल बैरवा, श्रीलाल (65), पुत्र किशनलाल दोनों सगे भाई और एक फूलचंद (60) पुत्र गंगाराम बैरवा की मौत हुई।

गंभीर घायल फूलचंद ने मृत्यु से पहले दिए पर्चा बयान में बताया कि तीनों जने मंगलवार सुबह 7 बजे गांव टोडरा से कृषि पाइप के फार्म ऑनलाइन जमा कराने के लिए झालावाड़ जा रहे थे। इस बीच कृषि मंडी के सामने झालावाड़ से अकलेरा आ रही रोडवेज बस मंडी गेट पर सवारी उतार रही थी। वहीं झालावाड़ की ओर से ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था। उसने जैसे ही रोडवेज बस को ओवरटेक किया।

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दम्पती की मौत, बाइक से जा रहे थे शादी में

उसी समय अकलेरा की ओर से बाइक सवार सामने से आ गए और दोनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर की टक्कर से लोहे की जालियां भी टूट गई और ट्रैक्टर दुकान से टकरा गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए।

घटना में घायल हुए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अमरलाल ने अकलेरा अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर घायल श्रीलाल और फूलचंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें : ट्रेलर से टकराई कार, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल