8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां धान की पराल से भरी ट्रेक्टर-ट्रोली में लगी आग, कुछ ही देर में ले लिया विकराल रूप

धान की पराल ट्रेक्टर -ट्रोली में भरकर जाते समय खेतों में झूल रही 11केवी विद्युत लाईन के सम्पर्क में आने के कारण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 Nov 2023, 10:56 AM IST

trolly_fire.jpg

पनवाड़ क्षेत्र के बागोद-बांसखेडा के माळ में शनिवार दिन के तीन बजे करीब धान की पराल ट्रेक्टर -ट्रोली में भरकर जाते समय खेतों में झूल रही 11केवी विद्युत लाईन के सम्पर्क में आने के कारण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

एक घंटे की मशक्कत से आग पर लोगों ने काबू पाया। ट्रेक्टर -ट्रोली में बैठे मजदूरों ने खेतों में भागकर जान बचाई। बकानी क्षेत्र के देवली गांव निवासी मोहन लाल पुत्र शंकर लाल लोधा ने बताया कि बागोद गांव में जानवरों के लिए सुबह धान की पराल लेने आए थे। 11केवी विद्युत लाईन के तार खेतों में झूले होने के कारण अचानक ट्रेक्टर -ट्रोली में पराल भरकर जाते समय आग लग गई।

इसके कारण ट्रेक्टर -ट्रोली में बैठे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। ट्रेक्टर से पराल भरी ट्रोली को अलग किया गया। जब तक आग पर काबू पाते इससे पहले ही ट्रोली में भरी धान की पराल जलकर राख हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खेतों में दवाई का स्प्रे करने की मशीन से आग पर काबू पाया। लोगों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।