लोगों ने जताया रोष
घटना को लेकर लोगों ने रोष जताया। लोगों कहना है कि थाना सर्कल से लेकर चुंगी नाका तिराहा तक लंबा उतार है। यहां पर साल में इस प्रकार की 3-4 घटनाएं होती है। पूर्व में भी इसी प्रकार वाहनों की चपेट में आने से दो जनो की मौत हो चुकी है। सूरजपोल तिराहा पर ग्रोथ सेंटर, इंदौर, भोपाल, मनोहरथाना व बकानी की और आने जाने वाले वाहनों की दिनभर रेलमपेल रहती है। इसके साथ ही यहां पर कई दुकानें होने से इनके बाहर वाहन खड़े रहते है। कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान सड़क पर रखते है। जिससे यहां पर सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। साथ ही तीनों और स्पीड ब्रेकर नहीं बने हुए है। आक्रोशित लोगो ने यहां पर स्पीड़ ब्रेकर व सर्कल बनवाने की मांग की।