8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख राजे हुई नाराज, कलक्टर से बोली-ये क्या हाल बना रखा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के छह दिवसीय दौरे की शुरुआत रविवार को की। राजे रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख कर खासी नाराज हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 30 Apr 2023, 9:02 PM IST

Vasundhara Raje angry over the chaos of airstrip in jhalawar

झालावाड़। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के छह दिवसीय दौरे की शुरुआत रविवार को की। राजे रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय हवाई पट्टी की अव्यवस्थाओं को देख कर खासी नाराज हुई। राजे ने जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित से कहा कि ये क्या हाल बना रखा है, इसका कुछ करते क्यों नहीं। राजे सांचौर से झालावाड़ आई थी, हेलिकॉप्टर से उतरते ही सीधी हवाई पट्टी के लाउंज में पहुंची जहां धूल जमी हुई थी। वीआईपी लाउंज भी बेहद गंदा था। उसका गेट ही टूटा हुआ था, जिसे एक तरफ कर अलग रखा हुआ था। यात्रियों के लिए बनी सुविधाएं भी खराब थी। दरवाजे टूटे हुए थे। पेंट्री में भी धूल जमा थी। लाउंज के शीशे टूटे हुए थे।

एसी खराब-
सभी एसी खराब थे,पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। यह सब देखकर राजे नाराज हुई। कलक्टर से ने उन्हें बताया कि यह हवाई पट्टी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। मौके पर ही जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें।

गौरतलब है कि झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पर कई हवाई अड्डों से लंबा 3300 मीटर लम्बा रन वे बन रहा है। सिर्फ डामर की एक लेयर होना बाकी है। इसके बाद यहां बड़े विमान भी उतर सकेंगे। सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी बड़े से बड़े हवाई अड्डे के लिए 3300 मीटर का रन वे पर्याप्त है। जो यहां मौजूद।

अधिकारियों के साथ एक घंटे तक चर्चा-
राजे ने डाक बंगले में जिला कलक्टर डॉ.भारती दीक्षित सहित पुलिस के आला अधिकारियों से संवाद किया और जिले का फीडबैक लिया। इससे बाद झालरापाटन व झालावाड़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान डाक बंगले में व हवाई पट्टी पर कई लोगों ने राजे का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, विधायक नरेन्द्र नागर, गोविन्द रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल,श्रीकृष्ण पाटीदार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।