Rajasthan Weather Today News: सक्रिय नए वेदर सिस्टम के कारण पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज अलवर, बारां, भरतपुर और धौलपुर जिले में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 अगस्त तक मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।