
झालावाड़/पत्रिका. Weather Update : राजस्थान में अगस्त माह सूखा गुजरा, पर झमाझम बरसात को देखते हुए लग रहा है कि सितम्बर में प्रदेश में मानसून अपना टारगेट पूरा कर लेगा। झालावाड़ जिले में मंगलवार रात को जोरदार बारिश हुई। जिले के झालरापाटन, बकानी, रायपुर, असनावर, खानपुर आदि जगह रुक-रुककर तेज बारिश शुरु हुई, जो बुधवार तड़के तक जारी रही। जिले में हुई तेज बारिश से नदी, नालों, बांधों व तालाबों में पानी की अच्छी आवक हुई।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में झालावाड़ में 20, रायपुर में 38, अकलेरा में 28, असनावर व बकानी में 23-23,डग में8, झालरापाटन में 32, खानपुर में 18, मनोहरथाना में 13, पचपहाड़ में 8, पिड़ावा में 04, सुनेल में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में 1 जून से अभी तक 583.63 एमएम बारिश हो चुकी है।
झालावाड़ जिले में तक सप्ताह तक अच्छी बारिश का अनुमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। मानसून ट्रफ लाइन भी बीकानेर से होकर गुजर रही है। ऐसे में कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में अगले दो-तीन मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। 15 और 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि बरसात का दौर अगले 4-5 दिन जारी रहेगा।
Updated on:
14 Sep 2023, 3:40 PM IST
Published on:
14 Sep 2023, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.