31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

… तो ऐसे बनाया जाता है डीएनए प्रोफाइल! 

आजकल डीएनए टेस्ट का नाम अक्सर सुनाई पड़ता है। अलग-अलग जगह पर इसका अलग-अलग उपयोग किया जाता है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Mar 19, 2016

jhansi

jhansi

झांसी.आजकल डीएनए टेस्ट का नाम अक्सर सुनाई पड़ता है। अलग-अलग जगह पर इसका अलग-अलग उपयोग किया जाता है। इसी बारे में यहां स्टूडेंट्स को बताया गया कि आखिर डीएनए प्रोफाइल कैसे तैयार होता है? यहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इन्नोवेशन सेंटर और इंस्टीटयूट ऑफ माइक्रोबायोलाजी के तत्वावधान में जीनोमिक्स और प्रोटियोमिक्स पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को इसकी जानकारी दी गई। प्रोटियोमिक्स के संबंध में लखनऊ की एनबीआरआई के डॉ. पीके सिंह ने विस्तार से बताया। इस मौके पर अनेक प्रतिभागियों ने डीएनए प्रोफाइल के लिए खून के नमूने भी दिए।

प्रतिभागियों ने किए प्रयोग

कार्यशाला में हिस्सा लेने आए प्रतिभागियों ने इन्नोवेशन सेंटर में दिनभर विविध प्रयोग किए। इस दौरान प्रो जीएल शर्मा, डा. रामवीर सिंह और डॉ. पूनम शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कई प्रतिभागियों ने डीएनए प्रोफाइल के लिए अपने रक्त के नमूने दिए। इस मौके पर डॉ. लवकुश द्विवेदी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में इन्नोवेशन सेंटर के उपकरणों को लेकर काफी उत्साह भी देखा गया।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग