16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वकीलों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक आश्रितों को मुआवजा और घायल अधिवक्ता को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Pandey

Mar 19, 2016

mammorandum

mammorandum

झांसी.
वकीलों की हत्याओं और उन पर हो रहे जानलेवा हमलों के विरोध में वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक आश्रितों को मुआवजा और घायल अधिवक्ता को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।


इन वकीलों ने दिया ज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा व महामंत्री प्रणय श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में रमेश यादव, मनीष श्रीवास्तव, रफीक खान, अखिलेश मिश्रा, ज्ञान स्वरूप, भानू सिरवइया, बालकिशन कुशवाहा, गौतम अस्थाना, अजय गोयल, संजय पांडेय, झांसी टैक्स बार एसोसिशन के अध्यक्ष रामेश्वर राय, लक्ष्मीनारायण सिजरिया, अवध बिहारी सोनी व राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।