इसके साथ ही डिप्टी एसपी मनीष सोनकर ने आगे लिखा है कि डीआईजी की एडीजी जोन कानपुर और डीजीपी से वार्ता हुई है। समस्त उच्च अधिकारी इस संकट के समय में मेरे साथ हैं और हमारे साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। डीआईजी रेंज झांसी से हुई वार्ता से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं कि उन्होंने अपने सब-ऑर्डिनेट के दर्द को समझा। मेरे परिवार के कई लोग उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं और निरंतर सेवाएं दे रहे हैं और कई लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मनीष चन्द्र सोनकर ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है, इसलिए मैं अपनी तरफ से प्रकरण को बंद करना चाहता हूं। मैंने भावनागत मनोस्थिति में जो त्यागपत्र दिया था, उसको अस्वीकृत करने के लिए उच्चाधिकारियों से निवेदन करता हूं।