28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का लाडला दुष्यंत सिंह जाखड़ बना टीम इंडिया का कप्तान

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी कस्बे के निकटवर्ती गांव धमोरा की जाखड़ो की ढाणी का दुष्यंत सिंह जाखड़ थाईलैंड के नाखोंन - पथोम शहर में 7 दिवसीय आयोजित होने वाले एवीसी कप में भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 7 Aug 2022, 4:22 PM IST

dushyant_singh_jakad.jpg

वालीबॉल टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़ परिजनों के साथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी कस्बे के निकटवर्ती गांव धमोरा की जाखड़ो की ढाणी का दुष्यंत सिंह जाखड़ थाईलैंड के नाखोंन - पथोम शहर में 7 दिवसीय आयोजित होने वाले एवीसी कप में भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व करेगा। भारत से 19 सदस्यीय दल की टीम शुक्रवार को कलकत्ता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एयर पोर्ट से थाइलैंड के लिए रवाना हुई। भारतीय वालीबॉल महासंघ के सचिव अनिल चौधरी ने भारतीय टीम की घोषणा की थी।

यह टीम थाइलैंड में दुष्यंत सिंह जाखड़ की कप्तानी में चैंपियन बनने के लिए दम दिखाएगी। एवीसी कप 2022 में भाग लेने वाली भारतीय सीनियर पुरुष वालीबॉल टीम जिम्मेदारी दुष्यंत सिंह जाखड़ को टीम का कप्तान बनकर सौंपी गई हैं। जो अपनी युवा टीम के साथ अपने देश का नाम रोशन करने के लिए खेलेंगा। दुष्यंत का परिवार भी वालीबॉल से जुड़ा हुआ है जो राष्ट्र के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस गांव में बीता जगदीप धनखड़ का बचपन, परिवार के रुतबे की गवाह है पुश्तेनी हवेली

यह है दुष्यंत की टीम:
दुष्यंत जाखड़ (कप्तान), अमन कुमार, जोशनुर ढींडसा, संदीप, अजय कुमार, समीर चौधरी, तनिश चौधरी, हर्षित गिरी, जिबिन जॉश, सचिन डागरी, मन्नत चौधरी, कार्तिकेयन के (लिब्रो), अजीत शेखों, शूर्यप्रकाश बंजारा (लिब्रो),। मैनेजर कुलदीप राज मगोत्रा, चीफ कोच जेई श्रीधरन, असिस्टेंट कोच राजेश कुमार, प्रवीन शर्मा, अंतराष्ट्रीय निर्णायक शेख एजाज सिकंदर।

यह भी पढ़ें : ओम जय राजस्थान, पहली बार आई संसद के दोनों सदनों की कमान

जाखड़ो की ढ़ाणी से अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी:
झुंझुनूं जिले में जाखड़ो की ढ़ाणी को वालीबॉल की खान है। जिसमे से कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे है। वर्तमान में भी 20 से 25 राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। शुरू से लेकर वर्तमान तक 50 के लगभग राज्य स्तर के खिलाड़ी भी उसी ढाणी से है। इसमें से अधिकांश तो सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। जाखड़ो की ढ़ाणी से अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में दयाराम जाखड़ जो रेलवे में कार्यरत थे और भारतीय रेलवे की तरफ से अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेले, सहीराम जाखड़ जो अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से खेले, रामवतार सिंह जाखड़ जो दुष्यंत सिंह के पिताजी है। इन्होंने श्रीलंका और साउथ में सैफ गेम में गोल्ड मेडल। आस्ट्रेलिया व थाइलैंड में सीनियर एशियन चैंपियनशिप में ढाका देश में सिल्वर मेडल। वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी है जो एसबीआई अध्यक्ष एसोसियन राजस्थान से है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग