28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दो महिलाओं ने कर दिया ऐसा कमाल, पूरे गांव में बांटी गई मिठाइयां, मनाया गया जश्न

ग्राम पंचायत गुड़ा के मंगलवार को हुए उप चुनाव में संतोष देवी सरपंच निर्वाचित हुई है। उन्होने लोकेश कंवर को 102 मतों से हराया।

2 min read
Google source verification
gram panchayat Sub election woman win in jhunjhunu

इस दो महिलाओं ने कर दिया ऐसा कमाल, पूरे गांव में बांटी गई मिठाइयां, मनाया गया जश्न

गुढ़ागौडज़ी.

ग्राम पंचायत गुड़ा के मंगलवार को हुए उप चुनाव में संतोष देवी सरपंच निर्वाचित हुई है। उन्होने लोकेश कंवर को 102 मतों से हराया। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 57.57 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर सरपंच पद के लिए कैलाश कंवर, कमलेश कंवर, लोकेश कंवर, संतोष देवी, रीना देवी मुकेश कंवर व राजेश कुमारी सात महिला प्रत्याशी मैदान में थी। मतदान के बाद शाम सात बजे सरपंच पद का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें संतोष सैनी को 1739 और लोकेश कंवर को 1637 मत मिले। जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया तथा मिठाई बांटी। खेतड़ी. नांगलिया गुर्जरवास ग्राम पंचायत के मंगलवार को हुए उप चुनाव में पूनम देवी शर्मा सरपंच पद पर 397 मतों से विजयी घोषित की गई। जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार खेतड़ी बंशीधर योगी ने बताया कि पूनम को 1200 मत मिले तथा उसकी निकटम प्रतिद्धंदी प्रेमा देवी को 803 मत मिले। उपचुनाव में 4 हजार 429 मतदाताओ में से 3323 ने मत डाले। कुल 75.02 प्रतिशत मतदान रहा। पूनम देवी 1200, प्रेमा देवी 803,मनोहरी 161,सुमन 561, हेमा 553 तथा नोटा पर 45 मत मिले।

Read More :

छह माह के मासूम को हमेशा के लिए छोड़ गया फौजी पिता, दादा ने खोया इकलौता बेटा


सरदारमल बना पंच
गुढ़ागौडज़ी. नेवरी ग्राम पंचायत के वार्ड आठ के पंच के उपचुनाव में सरदारमल 113 मतों से विजयी रहे। पंच के उपचुनाव के लिए सरदारमल सैनी व महेशकुमार सैनी प्रत्याशी थे। उपचुनाव के लिए स्वतंत्रता सैनानी नत्थूसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नेवरी में वोट डाले गए।

Read More :

मिस्त्री के बेटे ने 10वीं बोर्ड में किया टॉप, भावुक हुए पिता बोले- सीना चौड़ा कर दिया

पति की तबियत का बहाना बनाकर विवाहिता को होटल में ले गए दो युवक, उसके बाद एक ने मुंह बंद किया तो दूसरा करता रहा रेप

इस विवाह को लेकर हर तरफ हो रही है चर्चा, आपके दिल को भी छू जाएगी ये अनोखी शादी !