28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन, ऊंटगाड़ी पर निकाली रैली

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ऊंटगाड़ी सवार होकर अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 24 May 2018, 11:09 AM IST

protest against petrol diesel price hike in jhunjhunu

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन, ऊंटगाड़ी पर निकाली रैली

झुंझुनूं.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ऊंटगाड़ी सवार होकर अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांधी चौक में जमा हुए। बाद में ऊंट गाडिय़ों में बैठकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह ने कहा कि नोटबंदी के बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने आमजन की कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि कीमतेें बढऩे से माल भाड़ा बढऩे से महंगाई में इजाफा होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा ने शासन में आने के बाद डीजल की कीमत में प्रति लीटर 15 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। कर्नाटक मामले में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के मद में लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की।लेकिन न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण मुंह की खानी पड़ी। प्रदर्शन में जिला प्रमुख सुमन रायला, जिला प्रवक्ता मुरारी सैनी, जिप सदस्य प्यारेलाल ढूकिया, खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी खेतड़ी महेन्द्र सैनी, महासचिव ब्लॉक खेतडी केशव प्रसाद शर्मा, गिडानियां ब्लॉक अध्यक्ष मोहरसिंह, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्षत तैयब अली, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सुण्डा, गुढा ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद गिल, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष महावीरसिंह लांबा, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष निहालसिंह रणवां, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष विश्वेश्वर सैनी, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष जुल्फीकार खोखर, ताराचंद गुप्ता, रणजीत चंदेलिया, खलील बुडाना, गफ्फार खान, भगवानाराम सैनी, कुरड़ाराम जाखड़, प्रदेश कंाग्रेस महामंत्री सुरेश चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला बेनीवाल, सुमित्रा सैनी, मनोज मील, रविन्द्र भडौंदा, सत्येंद्र यादव, संतोष सिंगोदिया, बाबूभाई, श्यामलाल, सचिन सतरावला, पवन कुमावत, लालचंद सैनी, ताराचंद सैनी आदि उपस्थित थे।


मलसीसर. कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढोतरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन में मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष सलीम सीगडी, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील खीचड, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन लाल मिश्रा, शेखसर सरपंच हरिराम, बहादुरवास सरपंच सुरेश,सुण्डा, मंडावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशी भारू, पीसीसी सदस्य बनवारी पहाङसरिया, राहुल गांधी संगठन जिलाध्यक्ष ईसाक खान, सेवादल नगर अध्यक्ष सुनील जोशी ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग