11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav Phase 2: झुंझुनूं में वोटिंग के बीच प्रत्याशी पर हमला, जयपुर में भिड़े समर्थक

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर में वार्ड 114 के मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी को लेकर विवाद हुआ। वहीं, झुंझुनूं के चिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा पर बाइक सवार तीन लोगों ने हमला किया, जिससे वे घायल हो गए।
2 min read
Google source verification
rajasthan civic polls

निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा (फोटो सोशल मीडिया)

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में जयपुर समेत 147 निकायों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर कई जगह उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, जयपुर और झुंझुनूं में विवाद की घटनाएं भी सामने आई हैं।

बता दें कि जयपुर में वार्ड 114 के एक मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद मामूली विवाद हो गया। निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने मतदान केंद्र के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

राजधानी जयपुर में दूसरे चरण के तहत नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। यहां 24.33 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए 2,256 केंद्र बनाए गए हैं और कुल 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

झुंझुनूं में निर्दलीय प्रत्याशी पर हमला

उधर, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 28 में मतदान से पहले एक निर्दलीय प्रत्याशी पर कथित हमला करने का मामला सामने आया है। प्रत्याशी अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर चोट लगी। घटना के बाद इलाके में माहौल गरमा गया। प्रत्याशी ने मामले को लेकर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और आरोपों की जांच की जा रही है।

राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जयपुर और झुंझुनूं समेत सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। दोनों चरणों में नगर निकाय चुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग