19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhunjhunu / Rajasthan Politics: इस विधानसभा क्षेत्र में तीन पुराने चेहरों के बीच होगा मुकाबला, जातीय समीकरणों पर हो रही चर्चा

Rajasthan Politics: इस विधानसभा क्षेत्र में तीन पुराने चेहरों के बीच होगा मुकाबला, जातीय समीकरणों पर हो रही चर्चा

Rajasthan Politics: उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में तीनों पुराने चेहरों ने इस बार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रखा है। यहां अभी हाल ऐसे बने हुए हैं कि ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 24 Nov 2023, 12:26 PM IST

rajasthan election

rajasthan politics उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में तीनों पुराने चेहरों ने इस बार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रखा है। यहां अभी हाल ऐसे बने हुए हैं कि ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है। स्थिति यह है कि कुछ क्षेत्रों में शिवसेना, कुछ में कांग्रेस तो कुछ में भाजपा मजबूत बताई जा रही है। ऐसे में तीनों ही प्रत्याशियों को सीट निकालने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ रहा है। राजेन्द्र सिंह गुढ़ा इस बार शिवसेना से मैदान में है। भाजपा ने यहां से शुभकरण चौधरी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह कांग्रेस ने भगवानाराम सैनी को प्रत्याशी बनाया है।

जनता के बीच रहना भी चर्चा में
वर्ष 2018 के चुनाव में भी यहां से यही तीनों प्रत्याशी गुढ़ा, चौधरी व सैनी मुकाबले में थे। पिछली बार जीत बसपा के राजेन्द्र सिंह गुढ़ा की हुई थी। यहां सैनी, जाट, गुर्जर व राजपूत जाति के वोटर अच्छी संख्या में हैं। एससी वोट भी निर्णायक भूमिका में रह सकते हैं। जीत-हार का अंतर पिछली बार की तरह इस बार भी कम ही रहेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस दिग्गज नेता ने ज्योंही कहा, यह उनका आखिरी चुनाव है, सभास्थल पर हुआ कुछ ऐसा

सीथल में सड़क किनारे एक दुकान पर बैठे कृष्ण ने बताया चुनावों में केन्द्र व राज्य की योजनाओं की ज्यादा चर्चा नहीं है। अधिकतर जगह चर्चा इसी की हो रही है किस जाति के वोट किस प्रत्याशी को कम व ज्यादा मिलेंगे। धर्मवीर ने बताया काटली नदी में अवैध खनन, पेयजल की किल्लत, एसीबी की कार्रवाई सहित अनेक मुद्दे हैं, लेकिन चुनावों में लोग यह देख रहे हैं किस ने निजी कार्य ज्यादा करवाए। कौन क्षेत्र में जनता के बीच ज्यादा रहा। बजावा में दुकान पर बैठे सुरेन्द्र ने बताया पार्टियों के साथ प्रत्याशियों का असर भी खूब है। उन्होंने सवाल उठाया,चुनावों में ही लुभावनी घोषणा क्यों याद आती है? उदयपुरवाटी में अभिषेक ने बताया, नीमकाथाना जिले में शामिल करने से कई गांवों व कस्बों की दूरी घटी है। हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम कर रहे दीपक ने बताया तीनों अपने-अपने क्षेत्र में आगे हैं। जो दूसरे क्षेत्र के वोट लेगा, वही आगे निकल जाएगा। स्पष्ट रूप से बताना से हर कोई बचता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के लिए राहत: निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन

मुख्य प्रतिद्वंद्वी के मुद्दे
भगवानारामसैनी
संपूर्ण क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था करना, रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।

शुभकरण चौधरी
सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना। भयमुक्त सुशासन।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा
कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी हर घर मिलेगा। तीर्थ स्थलों को पर्यटन केंद्र बनाना।