
मिस्त्री के बेटे ने 10वीं में किया टॉप, भावुक हुए पिता बोले- सीना चौड़ा कर दिया
झुंझुनूं.
मेहनत और जज्बा हर मुश्किल को आसान बना देती है। दृढ़ इच्छा शक्ति और हौसला हर बाधा को पार कर कामयाबी के उजाले से जीवन को रोशन कर देती है। यह संदेश दिया है आईबीएन स्कूल के छात्र आशीष कुमार ने। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से सोमवार को घोषित दसवीं के नतीजों में मिस्त्री के बेटे ने टॉप किया है। आईबीएन स्कूल गुढ़ागौडज़ी के छात्र व सुनारों की बगीची निवासी आशीष कुमार ने 97.50 फीसदी अंक हासिल किए। साधारण परिवार से छात्र आशीष के पिता मनीराम कुमावत मुम्बई में टायल मिस्त्री का काम करते हैं और माता गृहिणी है। जीबी मोदी स्कूल की छात्रा तनीषा टीबड़ा ने 97.67, पालीराम बृजलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की छात्रा आस्था ने 97.17 व नंगली सिलेदी सिंह के श्री करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा गरिमा 97 फीसदी अंकों के साथ टॉप रही हैं।
Read More :
आशीष का किया सम्मान
गुढ़ागौडज़ी. आईबीएन स्कूल के छात्र आशीष कुमार ने 97.50 व छात्रा अनू खेदड़ ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। निदेशक बजरंगलाल खेदड़, विक्रमसिंह, महिपालसिंह ने सम्मान किया।
दर्शिका को मिले 95 फीसदी
झुंझुनूं. शाह मार्केट स्थित श्री गंगाराम बालकिशन मोदी पब्लिक स्कूल की छात्रा तनीषा टीबड़ा ने 97.6 7 व दर्शिका पाण्डे ने 95फीसदी अंक हासिल किए हैं। संस्था प्राचार्या रंजना मित्तल व संस्था सचिव दिनेष अग्रवाल ने छात्राओं का सम्मान किया।
प्रिया को 96 प्रतिशत
बगड़. राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रिया तंवर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर निदेशक महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सम्मान किया।
आठ विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत अंक
उदयपुरवाटी. गुढ़ागौडज़ी में स्थित गुढ़ा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संपत बेनीवाल व सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि अभिषेक माहिच ने 96 .8 3 , नीरज कुमार ने 96 .33 , मुस्कान सैनी ने 96 , हिमांशू देवठिया ने 95.50 , पिंकी गुप्ता ने 95.33, लक्ष्य पूनिया ने 95.17 , पुनित कुमार ने 95.17 , व इषिता सैनी ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
Published on:
12 Jun 2018 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
