राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मण्ड्रेला कस्बे में अपनी ही बहन के साथ दो भाईयों पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक भाई ने पहले तो बहन का हाथ पकड़ कर अपने कमरे में ले गया। जहां पहले से ही दूसरा भाई मौजूद था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके दुष्कर्म किया। अपनी मां के साथ पुलिस थाने आई युवती ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मण्ड्रेला थाना क्षेत्र के गांव खुडिया निवासी एक युवती (19) ने गांव के ही दो भाइयों पर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव खुडियां निवासी एक युवती ने अपनी मां के साथ आकर रिपोट दी है कि वह 17 मई की शाम को अपने घर के पास कचरा डालने गई थी।