तीन अप्रैल 1988 को हिसार में जन्में दुष्यंत चौटाला ने सिरसा के सेंट जेवियर हाई स्कूल से चौथी श्रेणी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा लॉरेंस स्कूल, सनावर हिमाचल प्रदेश से पास की। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में दिलचस्पी रखने वाले दुष्यंत चौटाला के नाम सबसे कम उम्र में टेबल टेनिस महासंघ का अध्यक्ष बनने का रिकार्ड भी है। हॉकी, टेबल टेनिस समेत कई खेलों में भाग लेने वाले दुष्यंत चौटाला ने कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ साईंस इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में दाखिला लिया तथा बैचलर की डिग्री प्राप्त की। सक्रिय राजनीति में आने के बाद भी दुष्यंत चौटाला ने उच्च शिक्षा जारी रखी और गुजवि से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। खाली समय में दुष्यंत चौटाला को पेंटिंग करना पसंद है वहीं समय मिलते ही वह अपने खेत खलिहान में जाकर फसलों की देखरेख भी करते हैं। बतौर सांसद सर्वाधिक 689 सवाल पूछकर दुष्यंत ने रिकार्ड बनाया है।