Anganwadi Bharti 2021: कर्नाटक सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य के चार जिलों - दक्षिण कन्नड़, बीडर, चिकमंगलूरू और हसन में विभिन्न स्थानों पर संचालित किये जा रहे केंद्रों पर आंगनवाड़ी वर्कर, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी हेल्पर के कुल 444 पदों पर भर्ती के लिए जिलेवार अलग-अलग भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग के आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल, anganwadirecruit.kar.nic.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से अपना अप्लाई कर सकते हैं। विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जहां हसन जिले के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी है तो चिकमंगलूरू जिले के लिए 5 फरवरी और दक्षिण कन्नड़ व बीडर जिलों के लिए अंतिम तिथु 6 फरवरी निर्धारित की गई है। पात्रता संबंधी जरुरी डिटेल्स के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।