12th pass govt jobs 2019 : आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग विजयवाड़ा ने 430 वन बीट अधिकारी और सहायक वन बीट अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू की जानी थी, जिसे 8 मार्च तक के लिए अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया था। जिन अभ्यर्थियों को आवेदन करना है वे होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।