
AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 309 पद भरें जाएंगे।
एएआई ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, "उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरने से पहले महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता मानदंड और अन्य मानदंडों को पूरा करता है। गलत/झूठी जानकारी देने पर उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और एएआई ऐसी गलत/झूठी जानकारी देने के किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।"
एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन 25 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। वहीं इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 24 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चुने गए कैंडिडेट्स को 40,000 से 1,40,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के लिए सीबीटी मोड में टेस्ट होगी। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके सीबीटी प्रदर्शन के आधार पर आगे की परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें आवेदन सत्यापन, वॉयस टेस्ट, साइकोएक्टिव पदार्थ परीक्षण, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, शारीरिक चिकित्सा परीक्षा और पृष्ठभूमि सत्यापन शामिल हो सकते हैं।
एएआई रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने के लिए जीएसटी मिलाकर 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ये राशि ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जा सकती है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग कैंडिडेट्स जिन्होंने AAI में एक वर्ष का ट्रेनिंग किया है उन्हें लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। वहीं महिला कैंडिडेट्स से भी आवेदन शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
Updated on:
9 Apr 2025, 7:49 PM IST
Published on:
9 Apr 2025, 7:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.