25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना में चिकित्सक बनने का सुनहरा मौका, AFMS ने मांगे आवेदन

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के जरिए सेना में डॉक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भारतीय महिला आैर पुरूष उम्मीदवारों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 8 Dec 2017, 1:21 PM IST

Army doctor

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के जरिए सेना में डॉक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भारतीय महिला आैर पुरूष उम्मीदवारों से आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चयनित उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस कमिशन (एसएससी) दिया जाएगा और सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए पहले और दूसरे प्रयास में एमबीबीएस की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू हो गई है, जो 28 दिसंबर तक चलेगी। अन्य जानकारियों के लिए नीचे पढ़ें :

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त हो। साथ ही इंटर्नशिप पूरी की हो। इसके अलावा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया / स्टेट मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण हो।
- पीजी डिग्री/ डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को वेटेज मिलेगा।

अधिकतम आयु : 31 दिसंबर 2018 को 45 वर्ष।


वेतनमान : पे लेवल 10बी के अनुसार डिफेंस पे मेट्रिक्स 61,300 रुपये। मिलिट्री सर्विस पे 15,500 रुपये। साथ में एचआरए भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू में सफल रहे अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन टेस्ट देना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को थल सेना में कैप्टन का पद दिया जाएगा। नेवी और एयर फोर्स में चयनित अभ्यर्थियों को कैप्टन के समकक्ष रैंक पर भर्ती की जाएगी।
- इंटरव्यू का आयोजन कोलकाता में किया जाएगा।
इंटरव्यू की संभावित तिथि : 08 जनवरी से 19 जनवरी 2018 तक।

आवेदन शुल्क : 200 रुपये। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा। अन्य माध्यम में शुल्क का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- भुगतान का विकल्प अभ्यर्थी को वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन के दौरान प्राप्त होगा।

आवेदन प्रक्रियाः

वेबसाइट (www.amcsscentry.gov.in) के होमपेज पर ‘नोटिफिकेशन्स’ शीर्षक के तहत ‘व्यू ऑल’ लिंक पर क्लिक करें।
खुलने वाले अगले वेबपेज पर ‘एडवर्टाइजमेंट इन डिटेल फॉर कोलकाता-2018 अपडेटेड ऑन 30/11/ 2017’ लिंक पर क्लिक करें। विज्ञापन पढ़ें और अपनी योग्यता जांचें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिए होमपेज पर वापस जाएं। फिर बाई ओर नेविगेशन सेक्शन में दिए गए ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
खुलने वाले नए वेबपेज पर ई-मेल एड्रेस, आधार नंबर, पैन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें।
सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नबंर और वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा। इसकी मदद से लॉगइन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर लें।
फिर आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर भुगतान कर लें। इसके बाद निर्धारित स्थान पर मांगे गए प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

महत्वपूर्ण तिथिः
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 28 दिसंबर 2017

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 011-23093740

AFMS Recruitment Notification 2017:

सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (AFMS) के जरिए सेना में डॉक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।