31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agniveer Recruitment 2022 : महिला अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

Agniveer Registration For Women : केंद्र सरकार की नई भर्ती योजना अग्निपथ (Agnipath Scheme) के तहत महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है । आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है। उम्मीदवारों का वेबसाइट www.Joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Aug 2022, 3:52 PM IST

Agniveer Registration For Women

Agniveer Registration For Women

Agniveer Registration For Women : भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्तियां की जा रही है। इसके तहत महिला अग्निवीर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरुष अग्निवीरों की तरह महिला अग्निवीरों को भी चार साल के लिए ही भर्ती किया जाएगा। चार पूरे होने के बाद 25 फीसदी महिला अग्निवीरों को ही मिलिट्री पुलिस में परमानेंट किया जाएगा। 7 सितंबर 2022 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है।

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 साल से 23 साल है। जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी उम्मीदवार जिनका जन्म एक अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो वो अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

योग्यता
महिला अग्निवीर भर्ती के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। लंबी की बात करते हो आवेदन कम से कम लंबाई. 162 सेमी हो।

यह भी पढ़ें- CUET UG Admit Card 2022: फेज-4 का सीयूईटी एडमिट कार्ड जारी

फिजिकल टेस्ट
ग्रुप-1 के तहत साढ़े 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी।
ग्रुप-2 के तहत 8 मिनट 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी।
वहीं 10 फीट की लॉन्ग जंप और 3 फीट की हाई जंप मारनी होगी।

यह भी पढ़ें- आईबीपीएस में सीआरपी पीओ/एमटी के 6432 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट. joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर नवीनतम भर्ती लिंक पर जाएं।
- इसके बाद महिला सैन्य पुलिस रैली का पंजीकरण के लिंक पर जाएं।
- अब अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।