Air India cabin crew recruitment 2018, एयर इंडिया लिमिटेड ने केबिन क्रू के रिक्त 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एयर इंडिया लिमिटेड (Air India) में रिक्त पदों का विवरणः
रीजन के अनुसार रिक्तियां दिल्ली रीजन, पद : 450 - महिलाएं, पद : 300 - पुरुष, पद : 150
मुंबई रीजन, कुल पद : 50 - महिलाएं, पद : 37 - पुरुष, पद : 13
योग्यताः - मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास की हो। नियत एयरलाइन में केबिन क्रू के तौर पर न्यूनतम एक साल का अनुभव प्राप्त हो। - साथ ही एयरबस या बोइंग फैंमिली एयरक्राफ्ट में वैलिड एसईपी हो। हिंदी और अंग्रेजी भाषा बोलने में कुशलता होनी चाहिए।
आयु सीमाः - न्यूनतम 18 और अधिकतम 35 साल। आयुसीमा का निर्धारण 12 मार्च 2018 के आधार पर किया जाएगा।
वेतन : 18,400 रुपये प्रति माह। ट्रेनी कै दौरान 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
आवेदन शुल्कः - अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1000 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। - इस शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। डीडी, एयर इंडिया लिमिटेड के पक्ष में दिल्ली में देय होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रियाः - इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट (www.airindia.in ) के होमपेज पर जाएं। होमपेज पर नीचे की ओर मौजूद करियर्स ऑप्शन पर क्लिक करें। - खुलने वाले अगले वेबपेज पर Advertisement for the recruitment of Male/Female Experienced Cabin Crew for its Northern Region शीर्षक के आगे दिए क्लिक हियर टू डाउनलोड एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें। यहां से विज्ञापन पढ़ें और अपना योग्यता जांचें। - विज्ञापन लिंक के ऊपर मौजूद क्लिक हियर टू अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करें। अब नया वेबपेज खुलेगा। यहां बाईं तरफ ‘क्लिक हियर टू अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर आगे की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
महत्वपूर्ण तिथिः - ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मार्च 2018 - लिखित परीक्षा की तिथि : 18 मार्च