1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद हाई कोर्ट में लॉ क्लर्क 95 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

Allahabad high court Law Clerks Recruitment for 95 posts, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के 95 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 2 Jun 2018, 6:19 PM IST

Allahabad high court Law Clerks

इलाहाबाद हाई कोर्ट में लॉ क्लर्क 95 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

Allahabad high court Law Clerks Recruitment for 95 posts, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के 95 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट Law Clerks ( Trainee ) के 95 पदाें पर नियुक्तियां एक साल के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। चयनित उम्मीदवार काे एक मुश्त 12,500 रूपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिक्त पदाें का विवरणः

पद नाम: लॉ क्लर्क (ट्रेनी)

पद संख्याः 95

वेतनामानः 12,500 रूपए प्रतिमाह

Allahabad high court Law Clerks ( Trainee ) के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:

इलाहाबाद हाई कोर्ट में लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी लॉ कॉलेज या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में तीन वर्ष प्रोफेशनल / पांच वर्ष की एकीकृत डिग्री हाेनी चाहिए।

आयु सीमा - 21 से 26 वर्ष

इलाहाबाद हाई कोर्ट लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के पदाें के लिए आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ 30 जून 2018 तक' या उससे पहले रजिस्ट्रार जनरल इलाहाबाद न्यायपालिका, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पते पर आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2018

Allahabad high court Law Clerks Recruitment notification for 95 posts:

इलाहाबाद हाई कोर्ट में लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के 95 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय का परिचयः

इलाहाबाद उच्च न्यायालय मूल रूप से ब्रिटिश राज में भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के अन्तर्गत आगरा में 17 मार्च 1866 को स्थापित किया गया था। उत्तरी-पश्चिमी प्रान्तों के लिए स्थापित इस न्यायाधिकरण के पहले मुख्य न्यायाधीश थे सर वाल्टर मॉर्गन। सन् 1869 में इसे आगरा से इलाहाबाद स्थानान्तरित किया गया। 11 मार्च 1919 को इसका नाम बदल कर 'इलाहाबाद उच्च न्यायालय' रख दिया गया।