30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHU Bharti 2024: इस डायरेक्ट लिंक से PGT और TGT शिक्षक भर्ती के लिए करें आवेदन, बचे हैं आखिरी 2 दिन

BHU Bharti 2024 Last Date: बीएचयू में प्राइमरी टीचर (PRT) ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्रिंसिपल के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 19 जुलाई कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 18 Jul 2024, 12:00 PM IST

BHU Bharti

BHU Bharti 2024 Last Date: बीएचयू में प्राइमरी टीचर (PRT) ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्रिंसिपल के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 19 जुलाई कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह दूसरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी देरी के बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म की हार्ड कॉपी को जमा करने की लास्ट डेट 24 जुलाई 2024 है।

पात्रता 

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार डिग्री हासिल की हो जैसे कि डीएलएड/ बीएलएड/ स्पेशल एजुकेशन/ बीएड/ आदि। साथ ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) क्वालीफाई किया हो।

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क कैटेगरी आधारित है। ग्रुप ए पदों के लिए जनरल, ईडब्लूएस और ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को 1000 रुपये का शुल्क देना है। वहीं ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन करने के लिए इन्हीं कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार और पीडब्लूबीडी कैटेगरी उम्मीदवार के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है। 

यह भी पढ़ें- Free Computer Course: 12वीं पास के लिए फ्री क्लासेज कराएगी सरकार, इस तारीख से पहले करें आवेदन

भर्ती का विवरण (BHU Bharti 2024)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की इस भर्ती (BHU Bharti 2024) के माध्यम से कुल 48 पद भरे जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। बता दें, ये भर्ती सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय के लिए हैं। इसके तहत ग्रुप ए और ग्रुप भी पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें- अग्निवीरों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन की भर्ती में 10% आरक्षण

ग्रुप ए भर्ती के अंतर्गत प्रिंसिपल का पद आता है जिसकी 3 वैकेंसी है। ग्रुप बी के तहत TGT, PGT और पीआरटी पद आते हैं, जिनका डिटेल इस प्रकार है। पोस्टग्रेजुएट टीचर के 9 पद हैं, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 29 पद हैं और प्राइमरी टीचर के 7 पद हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेनी IAS को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? इतने पैसों में करना होता है गुजारा, नहीं कर सकते ये काम

वैकेंसी के माध्यम से जिन विषय के शिक्षकों की भर्ती होगी वे इस प्रकार हैं, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, मैथ्स, ज्योतिष, वेद, व्याकरण अध्ययन, साहित्य, उर्दू दर्शनशास्त्र वगैरह। वैकेंसी के बारे में पता करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं। 

कैसे करें आवेदन (BHU Bharti 2024)

  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी https://bhunt.samarth.edu.in/index.php/site/login पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल दर्ज करें 
  • आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन दबाएं 
  • भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल लें