10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रेजुएट्स के लिए निकली Govt Jobs, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

ग्रेजुएट अप्रेंटिस तथा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए Govt Jobs के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए पूरी डिटेल्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 6 Feb 2021, 5:30 PM IST

govt jobs in hindi

govt jobs in hindi, govt jobs, govt jobs 2019, Government Job 2019, Sarkari Naukri 2019, Latest Government job, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी 2019, rojgar samachar, employment news in hindi, rojgar samachar in hindi, upsc jobs in hindi, 10th pass govt jobs 2019, UPSC, government jobs, UPSC exam, Sarkari Naukri, latest government jobs, jobs in hindi, latest jobs news, UPSC Jobs, upsc vacancy,

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 29 पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदक 15 फरवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई
इच्छुक व योग्य आवेदक वेबसाइट http://mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अंतिम तिथि से पहले इस पते पर भेजने होंगे - अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण), संजय गांधी ताप विद्युत गृह म.प्र. पा. ज. कं. लि. बिरसिंहपुर, पिन - 484551

58 साल के रवि शास्त्री अचानक हुए 120 साल के, स्क्रीनशॉट्स वायरल, ट्विटर पर मचा बवाल!

रिजर्व बैंक ने चेक ट्रंकेशन सिस्टम को लेकर किया बड़ा एलान, जानिए इससे क्या होगा फायदा?

IIT Patna Recruitment 2021: अटेंडेंट और अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

क्या है योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदकों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी जरूरी है। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद के लिए मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षण से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए।

कहां कितनी रिक्तियां
इन रिक्तियों के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा में 15 पदों, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा में 9 पदों, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में 4 पदों और इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्यूनिकेशन शाखा में एक पद पर भर्ती की जाएगी।