हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षकों के 3864 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 2 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को राज्यभर में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है। इनमें से बायोलॉजी के 127, केमेस्ट्री के 131, कॉमर्स के 304, सिविल साइंस के 1373, अंग्रेजी के 530, फाइन आट्र्स के 35, हिन्दी के 94, इतिहास के 329, गणित के 522, संगीत के 35, फिजिकिल एजुकेशन के 241, उर्दू के 6 और कंप्यूटर साइंस के 37 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 42 वर्ष है। भारतीय विधि के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट देय होगी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि का इंतजान ना करें।